Chandrayaan-3: चांद पर लैंडिंग साइट के नाम शिव शक्ति पर क्यों नहीं है विवाद की जरूरत? इसरो चीफ ने दिया ये तर्कChandrayaan-3 Landing Point: इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शिव शक्ति का जो अर्थ बताया है वह सभी के लिए सही है. वह पीएम हैं उनको यह अधिकार है कि नाम रख सकें.

Shiv Shakti Point: चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग वाली जगह का नाम 'शिव शक्ति पॉइंट' रखने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है. इस बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस. सोमनाथ ने कहा कि विवाद की जरूरत नहीं है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिव शक्ति का अर्थ जिस तरीके से बताया है वह सभी के लिए सही है.
एस. सोमनाथ ने कहा कि पीएम मोदी ने बताया कि शिव शक्ति महिला और पुरुष दोनों को दर्शाता है. इसरो में महिलाओं का भी योगदान है और संगठन में उस तरह का तालमेल बैठाने की जरूरत है इसलिए पीएम मोदी ने बताया कि यह नाम सभी के लिए सही है. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा नाम भी दिया है और ये दोनों ही नाम भारत को दर्शाते हैं. प्रधानमंत्री होने के नाते उनके पास ये अधिकार है कि वह कोई नाम रख सकते हैं. 

पीएम मोदी ने चंद्रयान-2 को भी दिया नाम
शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरू गए और उन्होंने यहां वैज्ञानिकों से मुलाकात कर चंद्रयान-3 मिशन की मुबारकबाद दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस जगह पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने सॉफ्ट लैंडिंग की, उसको शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा और जहां पर चंद्रयान-2 क्रैश हुआ, उसे तिरंगा नाम से जाना जाएगा.
इसरो प्रमुख बोले, मिशन की सफलता पर स्पॉट को नाम देना परंपरा है
23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की. इस क्षेत्र में पहली बार किसी देश के स्पेसक्राफ्ट ने सॉफ्ट लैंडिंग की है. मिशन मून की सफलता के चार दिन बाद इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ रविवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में भद्रकाली मंदिर दर्शन के लिए गए. इस दौरान उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मिशन की सफलता पर चांद या अंतरिक्ष में किसी स्पॉट का नाम रखा जाना कोई नई बात नहीं है. बहुत सारे देश पहले भी ऐसा कर चुके हैं. चांद पर बहुत सारे भारतीय नाम हैं और दूसरे देशों ने भी ऐसा किया है. उन्होंने कहा कि जब कोई देश किसी मिशन में सफलता प्राप्त करता है तो वह उस स्पॉट को नाम देता है और यह एक परंपरा है.

Popular posts from this blog

Gadar 2 Box Office Collection Day 10: 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर खूब चलेगा सनी देओल का हथौड़ा, जानिए कितनी होगी ‘गदर 2’ की कमाईGadar 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' को लेकर दर्शकों में क्रेज अभी भी बरकरार है. ऐसे में माना जा रहा है कि 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपये के आंकड़े का पार कर सकती है.

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर Elvish Yadav का जलवा बरकरार, अब हरियाणा CM ने यूट्यूबर को किया सम्मानितElvish Yadav Abhinandan Samaroh: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर search एल्विश यादव के सम्मान में हरियाणा के गुरुग्राम स्थित देवीलाल स्टेडियम में search एल्विश यादव का सम्मान समारोह रखा गया.

OMG 2 Box Office Collection Day 10: 100 करोड़ पार अक्षय कुमार फिल्म, 10 दिनों में ओह माय गॉड 2 ने किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन!OMG 2 Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार की ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. जानिए फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है.